जयपुर डार्लिंग्स का भव्य आयोजन: पिंक एंड व्हाइट थीम के साथ लॉन्च हुआ Bizfluence Conclave का 11X कॉन्सेप्ट

जयपुर डार्लिंग्स का भव्य आयोजन: पिंक एंड व्हाइट थीम के साथ लॉन्च हुआ Bizfluence Conclave का 11X कॉन्सेप्ट

महल रजवाड़ा रिसॉर्ट, जयपुर में भारत की Powerful Nari Group द्वारा आयोजित Jaipur Darlings का भव्य आयोजन उत्साह, ऊर्जा और महिलाओं की शानदार भागीदारी के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की थीम Pink & White Dress Code रही, जिसमें लगभग 72 से 80 महिलाओं ने आकर्षक उपस्थिति दर्ज कराई।

इस विशेष अवसर पर Bizfluence Conclave के बहुप्रतीक्षित 11X Concept का आधिकारिक शुभारंभ किया गया। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों से चयनित 11X Leaders को उनके नेतृत्व, योगदान और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया तथा उन्हें स्मृति-चिह्न (Mementos) भेंट किए गए।

कार्यक्रम में आकर्षक Ramp Walk, शानदार Dance Performances, टीम द्वारा प्रेरणादायक Lead Presentation, सेल्फी बूथ, प्रोफेशनल फोटोग्राफी, रील्स क्रिएशन और भरपूर मनोरंजन ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने एक-दूसरे से नेटवर्किंग की और यादगार पल साझा किए।

इस अवसर पर Bizfluence Conclave, Jaipur Darlings और Bharat Ki Powerful Nari Group की सफलता का जश्न मनाते हुए Special Cake Cutting Ceremony भी आयोजित की गई, जिसने पूरे माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम के समापन पर के. के. सालवी (Founder & Director) ने सभी अतिथियों, सदस्यों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि Bizfluence Conclave को भविष्य में एक राष्ट्रीय स्तर के बड़े प्लेटफ़ॉर्म के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहाँ Influencers और Business Women एक साथ जुड़कर नए अवसरों, सहयोग और नेतृत्व का एक सशक्त नेटवर्क तैयार करेंगी।

उन्होंने कहा कि 4 जुलाई का यह आयोजन केवल एक इवेंट नहीं, बल्कि Bizfluence Conclave की नई यात्रा की ऐतिहासिक शुरुआत है। आने वाले समय में इस प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से महिलाओं, उद्यमियों और क्रिएटर्स के लिए कई बड़े अवसर और प्रेरणादायक आयोजन किए जाएंगे।