जयपुर में स्टाइल ऑन रैम्प मिस एंड मिसेज इंडिया 2026

जयपुर में स्टाइल ऑन रैम्प 2026 का भव्य आयोजन, कृष्णा शर्मा और प्रीति सिंह बने विजेता।

जयपुर में स्टाइल ऑन रैम्प मिस एंड मिसेज इंडिया 2026
जयपुर में स्टाइल ऑन रैम्प मिस एंड मिसेज इंडिया 2026

जयपुर। फैशन, ग्लैमर, टैलेंट और आत्मविश्वास के संगम के साथ मानसरोवर स्थित होटल प्राइम सफारी में ‘स्टाइल ऑन रैम्प मिस एंड मिसेज इंडिया 2026’ सीजन 1 का भव्य आयोजन किया गया। जीएसएस फिल्म्स प्रोडक्शन की ओर से आयोजित इस नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट में देशभर से चयनित प्रतिभागियों ने रैम्प पर अपनी पर्सनैलिटी, फैशन सेंस और स्टेज प्रेजेंस का प्रदर्शन किया। इसी अवसर पर राजस्थान बिजनेस आइकन अवॉर्ड 2026 का भी आयोजन हुआ, जिसमें बिजनेस सेगमेंट में 30 व्यक्तियों को अवॉर्ड और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

ग्रैंड फिनाले में कुल 34 फाइनलिस्ट मॉडल्स ने हिस्सा लिया। इनमें 24 प्रतिभागी मिस और 10 प्रतिभागी मिसेज कैटेगरी से शामिल रहीं। प्रतिभागियों ने तीन अलग-अलग सीक्वेंस के जरिए रैम्प पर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। आयोजन से पहले प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय ग्रूमिंग सेशन भी रखा गया, जिसमें रैम्प वॉक, पर्सनैलिटी, प्रेजेंटेशन और स्टेज कॉन्फिडेंस से जुड़ी तैयारियां कराई गईं।

आयोजक सुहान खान के अनुसार, प्रतियोगिता को खास बनाने के लिए ग्रूमिंग सेशन के साथ टाइटल सेरेमनी और क्राउन लॉन्चिंग जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। शो के फैशन सेगमेंट में निधि अग्रवाल – विकास साड़ीज़ तथा सुनील गोस्वामी – बाय प्रियंका फैशन ने अपने डिजाइन प्रस्तुत किए। वहीं लाइबा — मेकअप बाय लाइबा ने मेकअप पार्टनर के रूप में मॉडल्स के लुक तैयार किए। ज्वेलरी सेगमेंट में साबिर खान — गहना गली ने अपने आकर्षक कलेक्शन पेश किए।

पूरे शो की कोरियोग्राफी रोनी गुप्ता ने संभाली। उनकी कोरियोग्राफी में मॉडल्स ने कॉन्फिडेंस, ग्रेस और एलीगेंस के साथ रैम्प वॉक किया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया।

ग्रैंड फिनाले के जूरी पैनल में दीप्ति चौधरी और डॉ. मेघा शर्मा शामिल रहीं। वहीं जीतू वर्मा ‘जोजो’ और दिव्या अग्रवाल सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमोद गोयल, पवन गोयल, जेडी माहेश्वरी, प्रताप सिंह खाचरियावास, अशोक कन्नौजिया, बृजेश पाठक, रूनू पाठक, नंदकिशोर भिंडा और बसंत जैन सहित कई गणमान्य अतिथि चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। तानिया शर्मा ने स्पेशल गेस्ट के रूप में शिरकत की। टीम मेंबर्स के तौर पर प्रियांशी चौकसे, नावेद खान और जीशान आफरीदी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के विजेताओं और रनर-अप्स को उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया। विजेताओं और रनर-अप्स के लिए विशेष पुरस्कार के तौर पर एल्बम सॉन्ग्स में अवसर भी रखा गया है, जिससे उन्हें म्यूजिक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का मंच मिल सकेगा।

मिस कैटेगरी में कृष्णा शर्मा ने विनिंग टाइटल अपने नाम किया। रितु शर्मा फर्स्ट रनरअप, जबकि अक्षरा शर्मा और तानिया आचार्य सेकेंड रनरअप रहीं। मिसेज कैटेगरी में प्रीति सिंह विजेता बनीं। मनीषा जांगिड़ फर्स्ट रनरअप, सीमा मीणा सेकेंड रनरअप और सोनिया कंवर थर्ड रनरअप रहीं।

इसके अलावा ऋषिका मिश्रा को फेस आइकॉनिक अवॉर्ड, निरूपमा भिंडा को ब्रांड आइकन अवॉर्ड और अस्मा खान को ब्रांड एंबेसडर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मिसेज कैटेगरी के ब्रांड फेस टाइटल की घोषणा जल्द किए जाने की जानकारी आयोजकों की ओर से दी गई।