मानसरोवर में जयश्री ज्वेलर्स का दूसरा शोरूम भव्य रूप से लॉन्च

मानसरोवर में जयश्री ज्वेलर्स के दूसरे शोरूम की ग्रैंड लॉन्चिंग, फिल्मी सितारों व आकर्षक ऑफर्स के साथ आयोजन।

मानसरोवर में जयश्री ज्वेलर्स का दूसरा शोरूम भव्य रूप से लॉन्च

जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में प्रतिष्ठित और भरोसेमंद ज्वेलरी ब्रांड जयश्री ज्वेलर्स ने अपने दूसरे शोरूम की भव्य ग्रैंड लॉन्चिंग कर शहरवासियों को एक और शानदार शॉपिंग डेस्टिनेशन की सौगात दी। समारोहपूर्वक आयोजित इस उद्घाटन कार्यक्रम में फिल्मी सितारों, जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति देखने को मिली, जिससे यह आयोजन खास और यादगार बन गया।


इस अवसर पर सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में बॉलीवुड अभिनेता बिंदु दारा सिंह एवं तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम टीवी अभिनेता गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने शिरकत कर शोरूम का शुभारंभ किया। दोनों ही कलाकारों की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का उत्साह देखते ही बनता था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर, डॉ. अल्का गौड़, रणवीर सिंह परिहार सहित कई प्रतिष्ठित गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने जयश्री ज्वेलर्स को नए शोरूम की शुरुआत पर शुभकामनाएं देते हुए ब्रांड की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और ग्राहक संतुष्टि की सराहना की।


जयश्री ज्वेलर्स के ओनर अवंत कुमार जैन एवं यश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर में यह उनका दूसरा आउटलेट है, जिसे ग्राहकों से मिले अपार प्रेम, भरोसे और समर्थन के चलते शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जयश्री ज्वेलर्स हमेशा से पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक डिज़ाइनों के बेहतरीन संगम के लिए जाना जाता रहा है, और नया शोरूम भी इसी सोच के साथ तैयार किया गया है।


उन्होंने आगे कहा, “हमारे ग्राहकों का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। इसी विश्वास ने हमें प्रेरित किया कि हम मानसरोवर जैसे तेजी से विकसित होते क्षेत्र में एक और भव्य शोरूम की शुरुआत करें, जहां ग्राहकों को बेहतर डिज़ाइन, शुद्धता की गारंटी और आकर्षक ऑफर्स एक ही छत के नीचे मिल सकें।”
ग्रैंड लॉन्चिंग के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स भी पेश किए गए। इनमें “जितना सोना खरीदेंगे, उतनी चांदी पाएंगे” जैसे लुभावने ऑफर्स शामिल रहे, जिन्हें लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लॉन्चिंग के दिन ही बड़ी संख्या में ग्राहकों ने शोरूम में पहुंचकर इन ऑफर्स का लाभ उठाया।


भव्य सजावट, पारंपरिक और आधुनिक थीम का संगम, उत्साहपूर्ण माहौल और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी के बीच सम्पन्न हुआ यह आयोजन मानसरोवर क्षेत्र के लिए एक नया आकर्षण बनकर उभरा। जयश्री ज्वेलर्स का यह नया शोरूम न केवल खूबसूरत और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइनों की पेशकश करेगा, बल्कि भरोसेमंद गुणवत्ता और बेहतरीन ग्राहक सेवा के साथ शहरवासियों की पहली पसंद बनने की ओर अग्रसर है।