70वीं राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा लॉन टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न
70वीं राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा लॉन टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न
जोधपुर माध्यमिक शिक्षा विभाग राजस्थान, बीकानेर के निर्देशानुसार एवं शिक्षा विभाग जोधपुर के तत्वावधान में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुलिस लाइन, जोधपुर के संयोजन में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा लॉन टेनिस प्रतियोगिता का शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। संयोजक अशोक शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
उप प्राचार्य राम प्रताप प्रजापत ने बताया कि समापन समारोह डीईओ माध्यमिक प्रतिभा शर्मा के मुख्य आतिथ्य व उप जिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद डॉ. भूपेंद्र सिंह सोढ़ा की अध्यक्षता में हुआ।विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीईओ विशाल शर्मा,पार्षद नगेन्द्र सिंह शेखावत, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी उमा, भामाशाह कुंवर सिंह राठौड़ निदेशक आर एस एम स्कूल,विजय राज देवड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
एकल प्रतिस्पर्धा में बालिका वर्ग में
जयपुर का दबदबा
मीडिया प्रभारी एवं प्राचार्य केसर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि अंडर-17 बालिका एकल वर्ग में जयपुर की आराध्या मीणा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जोधपुर की रौनक राठौड़ ने रजत तथा अजमेर की साक्षी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में जयपुर प्रथम की जान्हवी काजला ने स्वर्ण पदक जीता। पाली की अभिलाषा गौड़ ने रजत तथा पाली की आराधना गौड़ ने कांस्य पदक हासिल किया।
अंडर 17 छात्र वर्ग एकल प्रतिस्पर्धा में जोधपुर के आरव गालवा ने गोल्ड,अजमेर के अवि अग्रवाल ने सिल्वर व अजमेर के ही रौनक दाधीच ने ब्रॉन्ज़ पदक जीता।
अंडर 19 छात्र एकल प्रतिस्पर्धा में जयपुर प्रथम के मनित पंवार ने गोल्ड, जोधपुर के वर्धमान सिंह ने सिल्वर व जयपुर प्रथम के अश्विन छिलर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
टीम इवेंट के परिणाम
अंडर-17 गर्ल्स में टीम जयपुर ने प्रथम,अजमेर द्वितीय व जोधपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं अंडर-19 गर्ल्स में टीम पाली ने प्रथम, जयपुर द्वितीय व अजमेर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
अंडर 17 बॉयज में टीम अजमेर ने प्रथम ,जयपुर ने द्वितीय व जोधपुर ने तृतीय तीसरा स्थान हासिल किया।जबकि अंडर 19 बॉयज में टीम जयपुर ने प्रथम, जोधपुर ने द्वितीय व टोंक ने तीसरा स्थान हासिल किया।
हर खिलाड़ी को उपहार स्वरूप मिली स्टील की पानी की बोतल
जिला प्रशासन जोधपुर की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को स्टील की पानी की बोतल उपहार स्वरूप भेंट की गई। इस पहल से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होने के साथ उन्हें पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक के कम उपयोग का संदेश भी दिया गया।
भामाशाहों का विभाग ने किया सम्मान
अतिथियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा माला, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका बहुमान किया गया।
समापन अवसर पर पदक विजेता खिलाड़ियों मेडल, प्रमाण पत्र व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
संयोजक विद्यालय के विद्यार्थियों ने समापन समारोह पर विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को बेहद भव्य बना दिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजन समिति, निर्णायकों, तकनीकी अधिकारियों एवं शारीरिक शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संयोजक स्कूल की पूरी टीम का प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम का संचालन रतन सिंह चम्पावत ने किया।