हरियाणा के बुजुर्ग पेंशनरों के लिए बड़ी खबर! पेंशन से काटे गए ब्याज पर 3 महीने में फैसला करेगा सरकार, हाईकोर्ट के सख्त निर्देश  

हरियाणा के पेंशनरों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा है। पेंशन खातों से वसूले गए ब्याज की वापसी को लेकर अदालत ने राज्य सरकार को तीन महीने के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि उनकी पेंशन से 10 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से राशि वसूल की गई। पेंशनरों ने इस राशि को वापस करने के साथ-साथ बकाया रकम पर 12 प्रतिशत साधारण ब्याज देने की मांग की है।

इसके अलावा बुजुर्ग पेंशनरों ने मानसिक परेशानी और आर्थिक नुकसान के लिए मुआवजे की मांग भी उठाई है।

हाईकोर्ट ने क्या कहा?

न्यायमूर्ति हरप्रीत सिंह बराड़ ने कृष्ण कुमार गोयल एवं अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सक्षम अधिकारी को निर्देश दिए कि:

1. पहले के न्यायिक फैसलों और संबंधित दस्तावेजों पर विचार किया जाए।

2. पेंशनरों के दावों पर कारणों सहित तर्कसंगत आदेश पारित किया जाए।

3. प्रमाणित आदेश मिलने के तीन महीने के भीतर निर्णय लिया जाए।

4. पात्र पाए जाने वाले पेंशनरों को नियमानुसार वित्तीय लाभ दिया जाए।

अदालत ने 29 जुलाई 2025 के हरियाणा सरकार बनाम मोहिंदर कौर मामले के फैसले का भी उल्लेख किया।

बुजुर्ग पेंशनरों की मांग है कि उनसे वसूली गई राशि ब्याज सहित वापस की जाए और उन्हें मानसिक उत्पीड़न के लिए उचित मुआवजा मिले।