जयपुर के ब्राइड एंड ग्रूम स्टोर पर हुआ "दी रॉयल वाओज" का भव्य फैशन शोकेस, लेटेस्ट वेडिंग कलेक्शन रेंज हुई शोकेस

जयपुर के ब्राइड एंड ग्रूम स्टोर पर हुआ "दी रॉयल वाओज" का भव्य फैशन शोकेस, लेटेस्ट वेडिंग कलेक्शन रेंज हुई शोकेस

जयपुर। जयपुर के फैशन और वेडिंग लाइफस्टाइल सेगमेंट में वैवाहिक परिधानों के ट्रेंडी कलेक्शन को शोकेस करने के लिए राजा पार्क स्थित ब्राइड एंड ग्रूम स्टोर की ओर से एवं एरिस इंडिया के सहयोग से फैशन इवेंट "दी रॉयल वाओज" का आयोजन बड़े ही भव्य तरीके से किया गया। जिसमें ब्राइड एंड ग्रूम के वेडिंग एवं ऑकेजन वियर कलेक्शन को प्रोफेशनल मॉडल्स के द्वारा फ्लोर पर रिप्रेजेंट किया गया। इस पूरे फैशन प्रेजेंटेशन की क्यूरेशन एवं शो डायरेक्शन एरिस इंडिया की फाउंडर हर्षिका पारीक द्वारा की गई है। उनकी टीम ने मॉडल क्यूरेशन, आउटफिट की अंडरस्टैंडिंग, रनवे प्रेजेंटेशन, स्टाइलिंग डायरेक्शन और शो के ओवरऑल विजुअल फ्लो पर विशेष रूप से काम किया है।

शो डायरेक्टर हर्षिका पारीक ने बताया कि यह एक विशेष फैशन एवं लाइफस्टाइल शोकेस है, जिसका उद्देश्य केवल फैशन शो प्रस्तुत करना नहीं, बल्कि आधुनिक भारतीय शादियों की बदलती शैली, समकालीन फैशन, मिनिमल लग्जरी और पारंपरिक भारतीय सौंदर्यशास्त्र को एक नए अंदाज में सामने लाना है। इस खास प्रस्तुति में ब्राइड एंड ग्रूम की चुनिंदा कलेक्शन को ऐसे अंदाज में पेश किया जाएगा, जिसमें भारतीय परंपरा के साथ कंटेंपरेरी स्टाइलिंग और सोफिस्टिकेटेड सिल्हाउट का खूबसूरत मेल देखने को मिला। 

उन्होंने आगे बताया कि इस फैशन शो में 6 प्रोफेशनली क्यूरेटेड मॉडल्स के माध्यम से लगभग 6 से 7 सिग्नेचर लुक्स प्रस्तुत किए गए। शो में ब्राइडल, ग्रूम, कॉकटेल, इवनिंग और विभिन्न वेडिंग फंक्शन्स के लिए तैयार किए गए आउटफिट्स को प्रदर्शित किया गया। कलेक्शन में ऐसे आउटफिट्स को प्रमुखता दी गई है जिन्हें एंगेजमेंट, कॉकटेल,मेंहदी, संगीत, वेडिंग, रिसेप्शन जैसे जैसे अलग-अलग अवसरों के लिए स्टाइल किया जा सकता है। इस इवेंट में मॉडल्स का खूबसूरत मेकओवर प्रियंका पारीक एवं उनकी टीम ने बतौर मेकअप पार्टनर द्वारा किया है।

स्टोर ऑनर हरीश खानचंदानी और कमल नंदवानी (एचके ब्रदर्स) ने बताया कि यह आयोजन ब्राइड एंड ग्रूम जयपुर के राजा पार्क स्थित स्टोर को कंटेंपरेरी वेडिंग और ओकेजन वियर डेस्टिनेशन के रूप में शोकेस करने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित गेस्ट को ब्रांड की कलेक्शन, स्टाइलिंग, क्राफ्टमैनशिप और ओवरऑल रिटेल एक्सपीरियंस को करीब से जानने और समझने का अवसर मिला। ब्राइड एंड ग्रूम जयपुर का प्रयास है कि जयपुर के फैशन कॉन्शस ऑडियंस के सामने वेडिंग फैशन को एक फ्रेश, रिफाइंड और कंटेंपरेरी पर्सपेक्टिव के साथ प्रस्तुत किया जाए।

उन्होंने आगे बताया कि इस फैशन इवेंट में जयपुर के फैशन, लाइफस्टाइल, बिजनेस और क्रिएटिव इकोसिस्टम से जुड़े लगभग 100 से 150 क्यूरेटेड गेस्ट्स ने शिरकत की। कार्यक्रम में लीडिंग लाइफस्टाइल इंफ्लूएंसर, फैशन डिजाइनर्स, स्टाइलिस्ट, एंटरप्रेन्योर, और जयपुर की प्रीमियम लाइफस्टाइल कम्युनिटी को भी आमंत्रित किया गया।


ब्राइड एंड ग्रूम जयपुर स्टोर द्वारा प्रस्तुत, एरिस इंडिया द्वारा क्यूरेटेड और हर्षिका पारीक द्वारा डायरेक्टेड यह फैशन शोकेस जयपुर के वेडिंग, फैशन और लाइफस्टाइल कम्युनिटी को एक मंच पर लाने की दिशा में एक खास पहल है।