भीलवाड़ा : त्यौहारों पर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट किये नियुक्त

भीलवाड़ा : त्यौहारों पर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट किये नियुक्त

भीलवाडा : जिले में माह नवंबर 2023 में विभिन्न प्रकार के पर्व व त्यौहार जैसे दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज, गुरुनानक जयन्ती मनाए जाएंगे। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट श्री आशीष मोदी ने इन त्यौहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट/अधिकारियो की डयूटी लगाई गयी है।

जिला मजिस्ट्रेट श्री मोदी ने शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट विनोद कुमार को, प्रतापनगर एवं पुर थाना क्षेत्र के लिए विशेषाधिकारी, नगर विकास न्यास मोहम्मद ताहिर को, भीमगंज थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार भीलवाड़ा दिनेश कुमार यादव को, सुभाषनगर थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार, नगर विकास न्यास विवेक चौधरी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी प्रकार उप तहसीलदार सुवाणा सत्यनारायण लौहार तथा तहसीलदार भू-अभिलेख महेश चन्द्र लक्षकार को आरक्षित कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। 

इन स्थानों के अलावा भी जिले के अन्य स्थानो के लिए संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट एवं सबंधित तहसीलदार कानून व्यवस्था की स्थिति पर पूर्ण निगरानी रखेगें एवं सतर्कता बरतेगे तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने की सुनिश्चितता अपने-अपने अधीन आने वाले क्षेत्रों में करेगे। 

कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अति. जिला मजिस्ट्रेट (शहर) श्रीमती वन्दना खोरवाल को भीलवाड़ा शहर के लिए तथा अति० जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) श्री ब्रह्मलाल जाट को भीलवाडा शहर को छोड़कर सम्पूर्ण जिले के लिए प्रभारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।