PM मोदी को मिला एक और सम्मान, सेशेल्स ने 'गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन' से नवाजा

PM मोदी को मिला एक और सम्मान, सेशेल्स ने 'गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन' से नवाजा

PM मोदी को मिला एक और सम्मान, सेशेल्स ने 'गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन' से नवाजा

सेशेल्स के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन' का सम्मान दिया गया है. प्रधानमंत्री मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल डेवलपमेंट में लीडरशिप के लिए सेशेल्स के सबसे बड़े सम्मान 'गार्जियन ऑफ द ब्लू हॉरिजन' से सम्मानित किया गया है. यह अवॉर्ड सस्टेनेबल ग्रोथ और PM मोदी के ग्रीन विज़न के लिए उनके लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों को मान्यता देता है. दोनों देशों के बीच हुए कई समझौतों के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मेरी सेशेल्स की यात्रा का संदेश स्पष्ट है- भारत ऐसे हिंद महासागर की कल्पना करता है, जहां समुद्री सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि भी बढ़े. जहां हमारी साझेदारी आकार नहीं, आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित हो. और जहां हम हर देश के पास-पास नहीं, साथ-साथ चलें।