सावन महोत्सव में लहरिया के साथ डांडिया महारास की झलक

इंडिया ग्लैम सावन महोत्सव में लहरिया, गरबा और डांडिया फैशन के साथ शिव-शक्ति थीम ने बांधा समां।

सावन महोत्सव में लहरिया के साथ डांडिया महारास की झलक
सावन महोत्सव में लहरिया के साथ डांडिया महारास की झलक

जयपुर में सावन महोत्सव के जरिए लहरिया और डांडिया फैशन का संगम

जयपुर। सावन की मदमस्त फिजाओं और आगामी नवरात्रि के उत्सवी माहौल के बीच रविवार को निर्माण नगर, मानसरोवर स्थित होटल प्राइम सफारी में “इंडिया ग्लैम सावन महोत्सव 2026” का आयोजन किया गया। होटल सफारी ग्रुप के सहयोग से मिस इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित इस समारोह में राजस्थान की पारंपरिक लहरिया संस्कृति, गरबा-डांडिया के उत्सवी रंग और आधुनिक फैशन का खूबसूरत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में इंडिया ग्लैम मॉडल्स ने मंदाकनी साडीज के स्पेशल लहरिया आउटफिट्स तथा प्रीत कलेक्शन रेंटल डिजाइनर आउटफिट्स के नवरात्रि डांडिया-गरबा परिधानों को रैंप पर प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे परिधानों और आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से मॉडल्स ने सावन के रंगों, डांडिया के अंदाज और ग्लैमर को अपने खास अंदाज में पेश किया।

रैंप शो की विशेष थीम शिव और शक्ति के भाव पर आधारित रही। मॉडल्स की प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक भाव और आधुनिक फैशन का मेल दिखाई दिया। इस प्रस्तुति ने आगामी नवरात्रि उत्सव और डांडिया महोत्सव की झलक भी दर्शकों के सामने रखी।

मिस इंडिया ग्लैम के डायरेक्टर पवन टांक ने बताया कि यह आयोजन महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को समर्पित था। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जयपुर की पारंपरिक लहरिया संस्कृति को डांडिया महोत्सव के आधुनिक फैशन से जोड़कर उसे एक नए और ग्लैमरस अंदाज में प्रस्तुत करना था।

महोत्सव में इंडिया ग्लैम की लगभग 200 मॉडल्स ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने सावन के रंगों के बीच फोटोशूट गतिविधियों, डांस, म्यूजिक और मनोरंजक गेम्स का आनंद लिया। सावन की ठंडी फिजाओं और रंग-बिरंगे डिजाइनर परिधानों ने पूरे आयोजन को उत्सवी माहौल प्रदान किया। मॉडल्स और मेहमानों ने इस अवसर को यादगार पलों के रूप में संजोया।

कार्यक्रम में मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम की विजेताओं के साथ अन्य मॉडल्स ने भी विशेष प्रस्तुतियां दीं। भगवान शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण की थीम से जुड़े दृश्य एवं प्रस्तुतियों ने सावन के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग को और गहरा किया। इन प्रस्तुतियों ने फैशन शो को केवल ग्लैमर तक सीमित न रखते हुए उसमें भारतीय परंपरा और उत्सवी भावनाओं को भी जोड़ा।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्थान सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नीरज के पवन, आरएएस क्लब के अध्यक्ष आईएएस महावीर सिंह खराड़ी, होटल सफारी ग्रुप के चेयरमैन एवं समाजसेवी पवन गोयल, डांडिया महारास के मुख्य सहयोगी एसकेजे ज्वेलर्स के चेयरमैन संजय जोशी, मंदाकनी साडीज के डायरेक्टर किशन जोगानी एवं लक्ष्मण प्रसाद, होटल प्राइम सफारी के डायरेक्टर राघव गोयल, सार्वजनिक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अजय भूपेश, फिल्म अभिनेता संजय सरदाना, समाजसेविका शिल्पी शाह, मिस्टर राजस्थान के डायरेक्टर अनूप चौधरी, विकास रूद्र, कोरियोग्राफर राहुल शर्मा एवं रवि, पत्रकार नवल किशोर शर्मा एवं बृजेश पाठक, इंडिया ग्लैम के मैनेजिंग डायरेक्टर श्याम लाल गुप्ता, सीईओ कीर्ति टांक एवं ज्योति टांक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने आगामी नवरात्रि फेस्टिवल के तहत आयोजित होने वाले “डांडिया महारास 2026” के पोस्टर का भी विमोचन किया। आयोजन के जरिए आगामी डांडिया समारोह की झलक पेश की गई और नवरात्रि के उत्सवी माहौल की तैयारियों को भी गति मिली।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सुप्रसिद्ध एंकर कबीर ने किया। उनके प्रभावी संचालन ने पूरे समारोह को मनोरंजक और जीवंत बनाए रखा।

इंडिया ग्लैम सावन महोत्सव 2026 ने लहरिया, गरबा, डांडिया, संगीत, नृत्य और फैशन के साथ राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक मंच पर प्रस्तुत किया। सावन के उत्सव से लेकर आगामी नवरात्रि और डांडिया महारास तक, यह आयोजन परंपरा, फैशन और ग्लैमर के खूबसूरत संगम के रूप में सामने आया।