अंशिका गुप्ता बनीं मिस ग्लैम राजस्थान 2026 विनर
जयपुर में मिस ग्लैम राजस्थान 2026 का ग्रैंड फिनाले, अंशिका गुप्ता बनीं विजेता।
जयपुर में आयोजित “ब्लैकरॉक मिस ग्लैम राजस्थान 2026 सीजन 1” का ग्रैंड फिनाले रविवार को मानसरोवर स्थित अनंत महल रिसॉर्ट में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। फर्स्ट इंडिया और भारत 24 द्वारा प्रस्तुत इस प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट ने अपने पहले ही सीजन में शानदार आयोजन, बड़े स्तर की भागीदारी और आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ एक नया मानक स्थापित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई, जिसने आयोजन को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। आयोजक पवन टांक और कीर्ति टांक ने बताया कि यह पेजेंट मिस इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन के तहत आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य उभरते टैलेंट को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना है।
ग्रैंड फिनाले में टॉप 40 फाइनलिस्ट मॉडल्स ने चार अलग-अलग फैशन सीक्वेंस के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन सीक्वेंस में वेस्टर्न आउटफिट्स (वीरा लेबल बाय पीनल), डिजाइनर लहंगे (प्रीत कलेक्शन बाय ललित), साड़ी कलेक्शन (रंगोली साड़ीज बाय संकल्प) और बीचवियर (बेला बाय ताहीर) शामिल रहे। मॉडल्स का मेकओवर लैक्मे अकादमी लालकोठी द्वारा किया गया, जबकि एसबीजे ज्वेलरी की आर्टिफिशियल ज्वेलरी ने प्रस्तुतियों में चार चांद लगा दिए।
प्रतियोगिता के जूरी पैनल में मिस इंडिया ग्लैम की पूर्व विजेताओं ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, प्रस्तुति, व्यक्तित्व और रैंप वॉक का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीएमडी डॉ. जगदीश चंद्र उपस्थित रहे। उनके साथ सफारी होटल्स के ऑनर पवन गोयल, अनंत महल रिसॉर्ट के जीएम लोकेंद्र सिंह, ब्लैकरॉक के ऑनर अमित सरीन और क्लब टेडी के ऑनर अश्विन बेनीवाल ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा के दौरान अंशिका गुप्ता को “मिस ग्लैम राजस्थान 2026” का विजेता घोषित किया गया। इसके अलावा बुशरा खान को “मिस ग्लैम राजस्थान आइकन 2026” और हर्षिता पाण्डेय को “मिस ग्लैम राजस्थान टीन 2026” का खिताब मिला। वहीं, उत्कृष्ट योगदान के लिए कामना राजपुरोहित को “ब्रांड एम्बेसडर” चुना गया। इन सभी विजेताओं को स्कूटर्स सहित विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए।
अन्य विजेताओं में सौम्या सक्सेना (रूबी), दीपाली भाटिया (डायमंड), कविता सैनी (एमरल्ड) और पूनम चौधरी (जयपुर टाइटल) शामिल रहीं। सात रनर-अप प्रतिभागियों के साथ ही विभिन्न सब-टाइटल्स और स्टार कैटेगरी में भी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सभी टॉप 40 प्रतिभागियों को क्राउन, सैश, ट्रॉफी, कैश प्राइज और अन्य उपहार प्रदान किए गए।
अपने पहले ही संस्करण में यह राज्य स्तरीय ब्यूटी पेजेंट न केवल बड़े पैमाने पर प्रतिभागिता और आकर्षक पुरस्कारों के लिए चर्चा में रहा, बल्कि सुरक्षित और प्रोफेशनल आयोजन के साथ राजस्थान के फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री में एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है।