भारत की पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा “Influencer & Business Super Excellence Award” का आयोजन, 101 प्रतिभाओं का सम्मान

महल रजवाड़ा रिसोर्ट में भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award” समारोह में 101 इन्फ्लुएंसर, महिला उद्यमियों और बिजनेस प्रोफेशनल्स को सम्मानित किया गया।

भारत की पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा “Influencer & Business Super Excellence Award” का आयोजन, 101 प्रतिभाओं का सम्मान

महिला सशक्तिकरण और सोशल मीडिया में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा “Influencer & Business Super Excellence Award” का भव्य आयोजन महल रजवाड़ा रिसोर्ट में किया गया। कार्यक्रम में महिला इन्फ्लुएंसर, उद्यमियों और बिजनेस प्रोफेशनल्स सहित कुल 101 प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इस दौरान 50 इन्फ्लुएंसर और 50 बिजनेस कैटेगरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को अवॉर्ड प्रदान किए गए। समारोह में चीफ पैट्रन पूनम खंगारोत, ब्रांड एंबेसडर रेनू जिंदल, ब्रांड आइकन डॉ. लवीना जसवानी, प्रेसिडेंट प्रियल टाक सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।वाइस प्रेसिडेंट श्वेता जैन, जनरल सेक्रेटरी नीतू जैन और सेक्रेटरी पूजा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक काली सुपारी की ओर से मिस्टर बबलू जी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के डायरेक्टर और ग्रुप के फाउंडर केके सालवी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा मंच देना है जहां वे अपनी प्रतिभा और कार्यों को समाज के सामने प्रस्तुत कर सकें। वहीं प्रेसिडेंट प्रियल टाक ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल सके।

इस अवसर पर काली सुपारी टीम द्वारा जयपुर क्षेत्र के डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।