बिजफ्लुएंस कॉन्क्लेव का किशनगढ़ में भव्य लॉन्च, महिलाओं और इन्फ्लुएंसर्स को मिलेगा नया मंच
किशनगढ़ के होटल लवकुश में भारत की पावरफुल नारी ग्रुप द्वारा “Bizfluence Conclave” का भव्य लॉन्च किया गया। इस नए प्लेटफॉर्म का उद्देश्य महिलाओं, बिजनेस ब्रांड्स और सोशल इन्फ्लुएंसर्स को नेटवर्किंग, ब्रांडिंग और नए अवसरों से जोड़ना है।
किशनगढ़ के होटल लवकुश में भारत की पावरफुल नारी ग्रुप द्वारा यूनिक कॉन्सेप्ट “बिजफ्लुएंस कॉन्क्लेव” का शानदार शुभारंभ किया गया। यह लॉन्चिंग समारोह तक्षक फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन के दौरान आयोजित हुआ, जिसमें शहर की कई जानी-मानी महिला उद्यमियों, सोशल इन्फ्लुएंसर्स और प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस खास अवसर पर भारत की पावरफुल नारी ग्रुप के फाउंडर केके सालवी, चीफ पेट्रोन पूनम खंगारोत, ब्रांड आइकन डॉ. लवीना जसवानी, ग्रुप प्रेसिडेंट एवं तक्षक फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन की फाउंडर डायरेक्टर प्रियल टाक, वाइस प्रेसिडेंट श्रेता जैन, जनरल सेक्रेटरी नीतू जैन, मिस्टर बबलू (काली सुपारी), शिल्पी धमीजा, प्राची असुदानी, जया मंगानी सहित किशनगढ़ की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
“बिजफ्लुएंस कॉन्क्लेव” का उद्देश्य महिलाओं, बिजनेस ब्रांड्स और सोशल इन्फ्लुएंसर्स को एक ऐसा आधुनिक प्लेटफॉर्म प्रदान करना है, जहाँ वे नेटवर्किंग, ब्रांडिंग और नए अवसरों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बना सकें। यह कॉन्सेप्ट बिजनेस और इन्फ्लुएंस की दुनिया को जोड़ने वाला एक प्रभावशाली मंच बनकर उभरा है, जिसे महिला सशक्तिकरण और प्रोफेशनल ग्रोथ की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने इस नई पहल की सराहना करते हुए इसे महिला उद्यमिता, ब्रांड प्रमोशन और सोशल लीडरशिप को बढ़ावा देने वाला मजबूत कदम बताया। पूरे आयोजन में उत्साह, सकारात्मक ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण की शानदार झलक देखने को मिली।