'Lakh' या 'Lac'...चेक पर क्या लिखना सही? क्या लिखने पर कैंसिल हो सकता है चेक, जानिए RBI का नियम
'Lakh' या 'Lac'...चेक पर क्या लिखना सही? क्या लिखने पर कैंसिल हो सकता है चेक, जानिए RBI का नियम
'लाख' भारतीय काउंटिंग सिस्टम में 1,00,000 रुपये को शो करता है. यह शब्द हिंदी और भारतीय संस्कृति में सामान्य है. वहीं, 'लैक' की बात करें तो इसका अंग्रेजी डिक्शनरी में अलग मतलब है. यह एक राल जैसा पदार्थ है जिसको कीड़े बनाते हैं. इसका यूज वार्निश, पॉलिश या सीलिंग वैक्स को तैयार करने में होता है. लेकिन देश के बैंकिंग सिस्टम में 'लैक' (Lac) को भी लोग 1,00,000 रुपये के लिए यूज करते हैं. आरबीआई (RBI) ने आम आदमी के लिए 'लाख' या 'लैक' के यूज पर किसी तरह का सख्त नियम नहीं बनाया गया है. लेकिन आरबीआई (RBI) के मास्टर सर्कुलर में 'लाख' को 1,00,000 रुपये के लिए सही शब्द बताया गया है. आरबीआई (RBI) की मुद्रा, वेबसाइट और अलग-अलग डॉक्यूमेंट पर भी 'लाख' का ही इस्तेमाल किया जाता है. यानी, ऑफिशियली 'लाख' लिखना ही सही रहेगा.