तीन दिवसीय “ग्लैम फैशन वीक 2026” का जयपुर में भव्य आयोजन

जयपुर में आयोजित ग्लैम फैशन वीक 2026 में मॉडल्स और डिजाइनर्स ने बिखेरा ग्लैमर का जलवा।

तीन दिवसीय “ग्लैम फैशन वीक 2026” का जयपुर में भव्य आयोजन
तीन दिवसीय “ग्लैम फैशन वीक 2026” का जयपुर में भव्य आयोजन

राजधानी जयपुर में मानसरोवर स्थित अनंत महल रिसॉर्ट में हाल ही में तीन दिवसीय “ग्लैम फैशन वीक 2026 सीजन 1” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस फैशन इवेंट को फर्स्ट इंडिया एवं भारत 24 द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि आयोजन को अनंता रिसोर्ट द्वारा पावर्ड सपोर्ट मिला। कार्यक्रम ने फैशन, क्रिएटिविटी और ग्लैमर का ऐसा संगम प्रस्तुत किया जिसने फैशन प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस फैशन वीक में मिस इंडिया ग्लैम की टॉप मॉडल्स ने तीनों दिन अलग-अलग डिजाइनर कलेक्शंस को रैंप पर शानदार अंदाज में प्रस्तुत किया। मॉडल्स के आत्मविश्वास, स्टाइल और आकर्षक प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुई, जिसने आयोजन को सांस्कृतिक गरिमा और भारतीय परंपरा से भी जोड़ दिया।

इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन के फाउंडर पवन टांक और मिस ग्लैम राजस्थान की डायरेक्टर कीर्ति टांक ने बताया कि “ग्लैम फैशन वीक” का यह पहला सीजन था, जिसका उद्देश्य नए और उभरते हुए टैलेंट्स को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि फैशन इंडस्ट्री में युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं।

फैशन शो के दौरान कई नामी डिजाइनर ब्रांड्स और कलेक्शंस ने रैंप पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी। वीरा लेबल बाय पीनल के स्टाइलिश वेस्टर्न आउटफिट्स ने मॉडर्न फैशन की खूबसूरत झलक दिखाई। वहीं प्रीत कलेक्शन बाय ललित द्वारा प्रस्तुत डिजाइनर लहंगों ने ट्रेडिशनल एलीगेंस और रॉयल फैशन का शानदार संगम पेश किया। रंगोली साड़ीज बाय संकल्प की खूबसूरत साड़ियों ने भारतीय संस्कृति और पारंपरिक सौंदर्य को रैंप पर जीवंत कर दिया।

इसके अलावा बेला बीचवियर आउटफिट्स बाय ताहीर ने शो में बोल्ड और ट्रेंडी फैशन का तड़का लगाया। मॉडल्स के ग्लैमरस मेकओवर की जिम्मेदारी लैक्मे अकादमी लालकोठी ने निभाई, जिसने हर मॉडल के लुक को आकर्षक और प्रोफेशनल टच दिया। वहीं एसबीजे ज्वेलरी बाय बुलबुल अग्रवाल की खूबसूरत आर्टिफिशियल ज्वेलरी ने रैंप लुक्स को और भी शानदार बना दिया।

कार्यक्रम में फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीएमडी डॉ जगदीश चंद्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। फैशन शो के दौरान मिस इंडिया ग्लैम की सुपर मॉडल्स ख्वाहिश सैनी, सौम्या गुप्ता, शीतल विश्वकर्मा, कंचन राजपुरोहित, सौम्या शर्मा, ख्वाहिश नायक, रौनक कनोडिया, रिंकू चौधरी, हिना नामवानी, मुस्कान विजय, हर्षिता, नंदिनी परिहार, कामना राजपुरोहित, तमन्ना राव, तमन्ना सरनानी, अक्षरा सिंह, कनिष्का भार्गव, पिया सरकार, अवनि शर्मा, गायत्री, खुशी गुप्ता, रागिनी गुप्ता, इस्मायरा एवं मुस्कान ने अपने आकर्षक रैंप वॉक और दिलकश अदाओं से दर्शकों को खूब प्रभावित किया।

ग्लैम फैशन वीक 2026 ने यह साबित कर दिया कि जयपुर अब केवल संस्कृति और पर्यटन का ही नहीं, बल्कि फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री का भी तेजी से उभरता हुआ केंद्र बन रहा है। आयोजन ने नए टैलेंट्स को बड़ा मंच देने के साथ-साथ फैशन इंडस्ट्री में नई संभावनाओं के द्वार भी खोले हैं।