जयपुर में 'स्टाइल ऑन रैंप' सीजन-1 के पहले ऑडिशन में 200 से अधिक मॉडल्स ने दिखाया हुनर

जयपुर में आयोजित नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट 'स्टाइल ऑन रैंप' के पहले ऑडिशन में 200+ प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा।

जयपुर में 'स्टाइल ऑन रैंप' सीजन-1 के पहले ऑडिशन में 200 से अधिक मॉडल्स ने दिखाया हुनर
जयपुर में 'स्टाइल ऑन रैंप' सीजन-1 के पहले ऑडिशन में 200 से अधिक मॉडल्स ने दिखाया हुनर

जयपुर। राजधानी जयपुर के सी-स्कीम स्थित सहकार मार्ग पर लायला कैफे एंड लाउंज में मंगलवार को जीएसएस फिल्म्स प्रोडक्शंस के तत्वावधान में आयोजित नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट 'स्टाइल ऑन रैंप' सीजन-1 के पहले ऑडिशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिस्टर, मिस और मिसेज कैटेगरी के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।

इवेंट के शो डायरेक्टर सुहान खान और अस्मा खान ने बताया कि यह प्रतियोगिता का पहला सीजन है, जिसका उद्देश्य देशभर के उभरते मॉडल्स और प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। पहले ऑडिशन में जयपुर सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने डांसिंग, सिंगिंग, एक्टिंग, मिमिक्री और डायलॉग डिलीवरी जैसी विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास और प्रदर्शन से जूरी सदस्यों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में जूरी पैनल में भावना शर्मा, बसंत जैन, सैम पठान, संदीप सरना, मानसी गोयल और कशिश जैन शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।

इवेंट की फोटोग्राफी की जिम्मेदारी दानिश, मनोज और आदित्य ने निभाई। वहीं आयोजन को सफल बनाने में टीम सदस्य नावेद, जीशान, अदीबा, पूनम और काजल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आयोजकों ने जानकारी दी कि लगभग 15 दिनों बाद प्रतियोगिता का दूसरा ऑडिशन आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात अगले महीने एक भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एक प्रसिद्ध बॉलीवुड सेलिब्रिटी की विशेष उपस्थिति रहने की संभावना है। आयोजकों का कहना है कि यह मंच नए मॉडल्स और कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेगा।