ब्लैकरॉक मिस ग्लैम राजस्थान 2026: टैलेंट राउंड सम्पन्न
जयपुर में मिस ग्लैम राजस्थान 2026 के टैलेंट राउंड में फाइनलिस्ट्स ने दिखाया शानदार हुनर।
राजधानी जयपुर में आयोजित “ब्लैकरॉक मिस ग्लैम राजस्थान 2026 सीजन 1” के ग्रैंड फिनाले वीक के दूसरे दिन टैलेंट राउंड का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मानसरोवर स्थित अनंत महल रिसॉर्ट में संपन्न हुआ, जहां राज्यभर से चयनित टॉप 40 फाइनलिस्ट्स ने अपने हुनर का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
इस प्रतिष्ठित ब्यूटी और टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन फर्स्ट इंडिया एवं भारत 24 द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे राजवेश और अनंता रिसोर्ट का सहयोग प्राप्त है। कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रतिभागियों के लिए सुबह योगा एवं वेलनेस सेशन आयोजित किया गया, जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार किया जा सके। इसके पश्चात शाम को बहुप्रतीक्षित टैलेंट राउंड का आयोजन हुआ।
टैलेंट राउंड के दौरान प्रतिभागियों ने डांस, सिंगिंग, एक्टिंग, मिमिक्री और डायलॉग डिलीवरी जैसी विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। हर प्रतिभागी ने अपने अनूठे अंदाज और आत्मविश्वास से मंच पर उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक और आकर्षक बन गया।
कार्यक्रम के आयोजक पवन टांक और कीर्ति टांक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मंच का उद्देश्य केवल सौंदर्य प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवतियों को उनके बहुआयामी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता पूरी तरह से निःशुल्क और सुरक्षित है, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाशाली युवतियां बिना किसी बाधा के इसमें भाग ले सकें।
उन्होंने आगे बताया कि “मिस ग्लैम राजस्थान” एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री में करियर बनाने की इच्छुक प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करता है। यह पहल राज्य की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है।
टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहां हर प्रस्तुति ने दर्शकों और जजों को प्रभावित किया। कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित और ऊर्जावान माहौल में किया गया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह का संचार बना रहा।
अब सभी की निगाहें 5 अप्रैल 2026 को होने वाले ग्रैंड फिनाले पर टिकी हुई हैं, जहां इस प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की जाएगी। ग्रैंड फिनाले के दौरान विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिनमें तीन स्कूटी, गिफ्ट हैम्पर्स और अन्य कई विशेष अवसर शामिल हैं।
यह आयोजन न केवल एक प्रतियोगिता है, बल्कि यह एक ऐसा मंच है जो राजस्थान की उभरती हुई प्रतिभाओं को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है।