अजमेर में मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026 ऑडिशन सफल

अजमेर ऑडिशन में 500+ प्रतिभागियों ने टैलेंट दिखाया, ग्रैंड फिनाले जयपुर में 11 अप्रैल को।

अजमेर में मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026 ऑडिशन सफल
अजमेर में मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026 ऑडिशन सफल

अजमेर, राजस्थान:

राजस्थान के प्रतिष्ठित और चर्चित ब्यूटी पेजेंट “मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026” के अजमेर ऑडिशन का भव्य आयोजन शुक्रवार को पुष्कर स्थित सावित्री रिज़ॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।

इस इवेंट के टाइटल स्पॉन्सर सीएनएक्स न्यूज रहे, जबकि अवंता और देसी बीट्स को-पावर्ड पार्टनर्स के रूप में जुड़े। इसके अलावा भारत 24 और फर्स्ट इंडिया न्यूज ने आधिकारिक मीडिया पार्टनर के रूप में तथा एनएस एसजीएम आउटडोर्स ने आउटडोर ब्रांडिंग पार्टनर के रूप में आयोजन को व्यापक प्रचार-प्रसार प्रदान किया।

आयोजक चिराग चौधरी और राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऑडिशन में अजमेर एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागी मिस और मिसेज कैटेगरी में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग से संबंधित थे। सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित ड्रेस कोड के अनुसार ब्लैक वन-पीस परिधान में अपनी प्रस्तुति दी, जिससे आयोजन में एकरूपता और आकर्षण देखने को मिला।

ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने कैटवॉक, डांस, सिंगिंग और मिमिक्री के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूरी द्वारा प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके आत्मविश्वास, प्रस्तुति, अभिव्यक्ति और समग्र व्यक्तित्व के आधार पर किया गया।

चयनित सेमीफाइनलिस्ट्स के लिए तीन दिवसीय विशेष ग्रूमिंग वर्कशॉप आयोजित की जाएगी, जिसमें इंडस्ट्री विशेषज्ञों द्वारा पोर्टफोलियो शूट, टैलेंट डेवलपमेंट, योग एवं मेडिटेशन, स्टाइलिंग, और आत्मविश्वास विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 11 अप्रैल को जयपुर स्थित रामादा रिज़ॉर्ट में भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। फिनाले में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों के साथ सम्मानित किया जाएगा, वहीं अन्य प्रतिभागियों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार, यह पेजेंट राजस्थान की उभरती मॉडल्स और प्रतिभाशाली महिलाओं को एक मजबूत मंच प्रदान करता है, जहां वे अपने आत्मविश्वास, सौंदर्य और व्यक्तित्व को प्रभावी रूप से प्रस्तुत कर सकती हैं। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, प्रतिभा और सौंदर्य का संगम है, जो राज्य के फैशन एवं ग्लैमर उद्योग में नए आयाम स्थापित कर रहा है।

ऑडिशन के दौरान जूरी मेंबर के रूप में सुपर मॉडल ज्योति पुनिया, सीनियर मॉडल मिताली व्यास और सावित्री रिज़ॉर्ट, पुष्कर के जनरल मैनेजर जसवेंद्र सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का सूक्ष्म मूल्यांकन किया।

इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहीं, जिनमें सीएनएक्स न्यूज के ऑनर मोहित तिवारी, आरआर होटल एंड बार के ऑनर हैप्पी सिंह टाक तथा सावित्री रिज़ॉर्ट पुष्कर के डायरेक्टर विकास महावर शामिल रहे।