“मिस ग्लैम राजस्थान 2026” के ऑडिशन का हुआ भव्य आयोजन, 1500 से अधिक पार्टिसिपेंट्स दिखाया अपना हुनर।
जयपुर में मिस ग्लैम राजस्थान 2026 के ऑडिशन में 1500 से अधिक मॉडल्स ने भाग लिया, ग्रैंड फिनाले 5 अप्रैल को होगा।
जयपुर। राजस्थान की उभरती मॉडल्स को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट “मिस ग्लैम राजस्थान 2026” के पहले ऑडिशन का भव्य आयोजन रविवार को जयपुर के सोडाला स्थित क्लब टेडी में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न शहरों से आईं लगभग 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने टैलेंट और कॉन्फिडेंस का प्रदर्शन किया।
यह फैशन और मॉडलिंग प्रतियोगिता इंडिया ग्लैम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम को ब्लैक रॉक होटल्स एंड रिसोर्ट और राजवेश दी रॉयल क्लोथिंग द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। वहीं फर्स्ट इंडिया 24, अनंत महल, अनंता स्पा एंड रिसोर्ट जयपुर और क्लब टेडी इस आयोजन के एसोसिएट पार्टनर के रूप में जुड़े हुए हैं।
शो डायरेक्टर कीर्ति टांक ने बताया कि “मिस ग्लैम राजस्थान” का उद्देश्य राज्य की प्रतिभाशाली युवतियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल प्रतिभाओं को पहचान दिलाएगी बल्कि उन्हें प्रोफेशनल ग्रूमिंग और इंडस्ट्री एक्सपोज़र भी प्रदान करेगी।
ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों को निर्धारित ब्लैक वन-पीस ड्रेस कोड में रैंप पर वॉक और टैलेंट राउंड के माध्यम से जजों के सामने अपनी प्रस्तुति देनी थी। प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, स्टाइल और स्टेज प्रेजेंस का मूल्यांकन विभिन्न चरणों में किया गया।
आयोजकों के अनुसार, ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों के लिए 5 दिन का विशेष ग्रूमिंग वर्कशॉप आयोजित किया जाएगा। इस वर्कशॉप में प्रतिभागियों को रैंप वॉक, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, फैशन सेंस, कम्युनिकेशन स्किल्स और कैमरा फेसिंग जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद चयनित फाइनलिस्ट्स के लिए 3 दिवसीय ग्रैंड फिनाले कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
प्रतियोगिता का भव्य ग्रैंड फिनाले 5 अप्रैल को अनंत महल रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा, जहां फाइनलिस्ट्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के टॉप विनर्स को तीन स्कूटर्स सहित कई अन्य आकर्षक ग्रैंड प्राइज दिए जाएंगे।
ऑडिशन के दौरान जूरी पैनल में कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों की परफॉर्मेंस का मूल्यांकन किया। इनमें पवन टांक (डायरेक्टर, मिस इंडिया ग्लैम), ज्योति टांक (डायरेक्टर, इंडिया ग्लैम), सौम्या शर्मा (मिस इंडिया ग्लैम रेडिएंट 2024), ख्वाहिश सैनी (मिस इंडिया ग्लैम इंटरनेशनल 2024), शीतल विश्वकर्मा (मिस इंडिया ग्लैम राजस्थान 2025) और रश्मि राठौड़ (ग्रूमिंग एक्सपर्ट) शामिल रहे।
इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित अतिथि भी उपस्थित रहे, जिनमें क्लब टेडी के ओनर अश्विन बेनीवाल, राजवेश के चेयरमैन रमेश नर्नोलिया, ब्लैक रॉक के डायरेक्टर्स अमित सरिन, गौरव मुद्गल और अंशुल भार्गव, अनंत महल के जीएम लोकेन्द्र सिंह, आईएएस नीरज के पवन, आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर प्रसाद खराड़ी तथा सफारी ग्रुप के डायरेक्टर पवन गोयल शामिल रहे।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों के उत्साह और दर्शकों की बड़ी संख्या ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। आयोजकों का कहना है कि “मिस ग्लैम राजस्थान 2026” न केवल फैशन इंडस्ट्री में नई प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि राजस्थान के फैशन और ग्लैमर सेक्टर को भी नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।