जयपुर में गरबा डांडिया उत्सव 2026 का प्री-लॉन्च

जयपुर में गरबा डांडिया उत्सव 2026 का प्री-लॉन्च, 15-16 अक्टूबर को चित्रकूट स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन।

जयपुर में गरबा डांडिया उत्सव 2026 का प्री-लॉन्च
जयपुर में गरबा डांडिया उत्सव 2026 का प्री-लॉन्च

जयपुर: राजधानी जयपुर में आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर गरबा और डांडिया प्रेमियों के लिए विशेष आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में मानसरोवर स्थित राज आँगन रिसॉर्ट में आगामी ‘गरबा डांडिया उत्सव 2026’ के प्री-लॉन्च इवेंट एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया, जिसमें फिल्म, फैशन और इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों, मॉडल्स, समाजसेवियों, गणमान्य अतिथियों तथा आयोजन टीम के सदस्यों ने सहभागिता की।

आयोजक गजराज सिंह नाथावत और अनिल गुस्सर ने बताया कि जयपुर में इस वर्ष संस्कृति, संगीत, नृत्य और उत्सव के रंगों से सजा विशेष गरबा-डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्य आयोजन 15 और 16 अक्टूबर 2026 को वैशाली नगर स्थित चित्रकूट स्टेडियम, जयपुर में होगा। आयोजन के दौरान गरबा की पारंपरिक थाप और डांडिया की खनक के साथ शहरवासियों को रंगारंग सांस्कृतिक माहौल देखने को मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार, ‘गरबा डांडिया उत्सव 2026’ का उद्देश्य जयपुरवासियों को पारंपरिक संगीत, आकर्षक नृत्य और उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं के साथ एक यादगार सांस्कृतिक अनुभव उपलब्ध कराना है। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं और उत्सव में बड़ी संख्या में शहरवासियों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।

आयोजकों ने बताया कि यह महोत्सव एसकेजे ज्वैलर्स, वैशाली नगर एवं विद्याधर नगर द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। इसके डायरेक्टर डॉ. संजय जोशी हैं। आयोजन के मुख्य ऑर्गेनाइजर बनाजी फिल्म्स के डायरेक्टर गजराज सिंह नाथावत हैं, जबकि डैज़ल इवेंट्स इवेंट पार्टनर के रूप में आयोजन से जुड़ा है, जिसका निर्देशन अनिल गुस्सर कर रहे हैं।

प्री-लॉन्च कार्यक्रम के आयोजन में राज आँगन रिजॉर्ट का भी विशेष सहयोग रहा। रिजॉर्ट के डायरेक्टर मुकेश सैनी हैं और राज आँगन रिजॉर्ट को इस प्री-लॉन्च कार्यक्रम का वेन्यू पार्टनर बनाया गया है।

आयोजन से डिजिटल मीडिया के स्तर पर लोकमत राजस्थान भी जुड़ा है, जिसे उत्सव का डिजिटल मीडिया पार्टनर बताया गया है। इसके डायरेक्टर राजेंद्र सिंह हैं।

प्री-लॉन्च इवेंट के दौरान पोस्टर विमोचन के साथ आयोजन से जुड़े प्रमुख लोगों और अतिथियों ने आगामी दो दिवसीय उत्सव को लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। आयोजकों के मुताबिक, 15 और 16 अक्टूबर को चित्रकूट स्टेडियम में होने वाला यह कार्यक्रम जयपुर में गरबा, डांडिया, संगीत और सांस्कृतिक उत्सव का माहौल तैयार करेगा।