“इंडियाज़ लिटिल फैशन हंटर्स – चैप्टर 14” का हुआ सफल एवं शानदार आयोजन।

जयपुर में आयोजित “इंडियाज़ लिटिल फैशन हंटर्स – चैप्टर 14” में 100+ किड्स मॉडल्स ने रैंप पर बिखेरा जलवा।

“इंडियाज़ लिटिल फैशन हंटर्स – चैप्टर 14” का हुआ सफल एवं शानदार आयोजन।
“इंडियाज़ लिटिल फैशन हंटर्स – चैप्टर 14” का हुआ सफल एवं शानदार आयोजन।

जयपुर। राजधानी जयपुर के अजमेर रोड स्थित दी ट्रेड इंटरनेशनल रिसॉर्ट में बच्चों की फैशन और मॉडलिंग प्रतिभा को समर्पित भव्य फैशन शो “इंडियाज़ लिटिल फैशन हंटर्स – चैप्टर 14” का सफल आयोजन किया गया। इस आकर्षक आयोजन ने बच्चों के आत्मविश्वास, टैलेंट और क्रिएटिविटी को एक शानदार मंच प्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजन ए इनफिनिटी टेकओवर्स द्वारा किया गया, जबकि प्रसिद्ध किड्स फैशन ब्रांड ममकींस इस शो का पावर्ड बाय पार्टनर रहा।

कार्यक्रम के आयोजक एवं शो डायरेक्टर अनूप चौधरी ने बताया कि यह इस प्रतिष्ठित फैशन शो का 14वां सीजन है। पिछले कई वर्षों से यह मंच बच्चों को फैशन एवं मॉडलिंग इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने का अवसर दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक फैशन शो नहीं बल्कि बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने वाला प्लेटफॉर्म बन चुका है।

इस दौरान लगभग 100 से अधिक किड्स मॉडल्स, जिनकी आयु 2 वर्ष से 15 वर्ष तक रही, ने रैंप पर शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों ने अपने आत्मविश्वास, स्टाइल और आकर्षक अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरे आयोजन में उत्साह, ऊर्जा और ग्लैमर का अनूठा संगम देखने को मिला।

शो में कुल सात भव्य रनवे सीक्वेंस प्रस्तुत किए गए, जिनमें फैशन, एंटरटेनमेंट और क्रिएटिविटी का अद्भुत मेल दिखाई दिया। इस सीजन की थीम्स विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। रैंप पर पार्टी वियर, मिनी वर्ल्ड थीम, यूनो गेम थीम कॉन्सेप्ट और ट्रेडिशनल वियर आधारित डिजाइनर कलेक्शंस प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में एलेन फैशन इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स, फैशन ब्रांड ममकींस और हैप्पी हडल द्वारा डिजाइन किए गए विशेष कलेक्शंस को शोकेस किया गया। बच्चों के लिए तैयार किए गए इन आउटफिट्स में आधुनिकता और क्रिएटिविटी की झलक देखने को मिली।

शो के दौरान बच्चों का मेकओवर “मेकअप बाय दीपा” टीम द्वारा किया गया, जिसने सभी प्रतिभागियों को प्रोफेशनल और ग्लैमरस रनवे लुक प्रदान किया। वहीं पूरे फैशन शो की कोरियोग्राफी प्रसिद्ध कोरियोग्राफर राहुल शर्मा ने संभाली। उनकी बेहतरीन प्रस्तुति और निर्देशन ने कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया।

अनूप चौधरी ने आगे कहा कि इस मंच का उद्देश्य बच्चों के भीतर आत्मविश्वास विकसित करना, उनकी कम्युनिकेशन स्किल्स को बेहतर बनाना और उन्हें स्टेज प्रेजेंस के लिए तैयार करना है। अब तक इस शो के 13 सफल संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं और हर सीजन को फैशन इंडस्ट्री तथा दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।

“इंडियाज़ लिटिल फैशन हंटर्स – चैप्टर 14” फैशन, मनोरंजन और बच्चों की प्रतिभा का एक यादगार उत्सव साबित हुआ, जहां नन्हे मॉडल्स ने अपनी अदाओं और हुनर से रैंप पर चार चांद लगा दिए।