भारत की पावरफुल नारी ग्रुप एवं स्पिरिचुअल वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा सोशल अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन

भारत की पावरफुल नारी ग्रुप एवं स्पिरिचुअल वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा सोशल अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन

आज भारत की पावरफुल नारी ग्रुप एवं स्पिरिचुअल वर्ल्ड फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से एक प्रेरणादायक सोशल अवेयरनेस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और सेवा भाव को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के तहत सिटी पार्क में लगभग 50 से अधिक परिंडे लगाए गए, जिससे पक्षियों को भीषण गर्मी में पानी उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही स्कूलम एनजीओ के अंतर्गत पढ़ने वाले लगभग 70–80 जरूरतमंद बच्चों के लिए क्रॉक्स एवं चप्पलों की व्यवस्था की गई। बच्चों को खुशी प्रदान करने के लिए चॉकलेट, जूस, फ्रूट जूस, बिस्किट्स और चिप्स आदि का भी वितरण किया गया।

भारत की पावरफुल नारी ग्रुप द्वारा स्कूलम एनजीओ की डायरेक्टर मालविका अग्रवाल का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो पाया।

यह आयोजन समाज के प्रति सकारात्मक सोच और सेवा भावना को प्रेरित करने वाला रहा। भारत की पावरफुल नारी ग्रुप के सहयोग से इस तरह के कार्य समाज में एक नई ऊर्जा और जागरूकता का संदेश देते हैं।

इस अवसर पर स्पिरिचुअल वर्ल्ड फाउंडेशन की डायरेक्टर श्वेता जैन ने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। वहीं के.के. सालवी ने बताया कि इस आयोजन में सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान पूनम खंगारोत प्रिया मोदी, रेनू जिंदल, श्वेता जैन, नीतू जैन, लविना जसवानी, प्रियल टाक, अंजू यादव, शिवानी सक्सेना, रुचि कपूर, प्रीति शर्मा, नंदिनी गुप्ता, निशा बंसल, कुसुम गुप्ता, मोनिका गरसा, नीतू अरोड़ा, मीना अरोड़ा, रेखा राज एवं दिव्या शर्मा सहित कई सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

इस प्रकार का आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।