नई दिल्ली में होगा “द फोरम फॉर इंडिया’s इंटेलेक्चुअल ग्रोथ 2026”
30 मई को नई दिल्ली में होगा प्रतिष्ठित बौद्धिक सम्मान समारोह का आयोजन।
नई दिल्ली। देश एवं विश्वभर की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से “द फोरम फॉर इंडिया’s इंटेलेक्चुअल ग्रोथ 2026” के 41वें भव्य संस्करण का आयोजन आगामी 30 मई 2026 को नई दिल्ली में किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित समारोह पश्चिम विहार स्थित रेडिसन ब्लू होटल के मैपल गोल्ड बैंक्वेट्स में प्रातः 11 बजे से आरंभ होगा। कार्यक्रम का आयोजन वन एक्स अकादमी द्वारा किया जा रहा है।
इस विशेष आयोजन का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों को मंच प्रदान करना है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन अब तक उन्हें वह राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान नहीं मिल सकी जिसकी वे वास्तव में हकदार हैं। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, समाज सेवा, कला, साहित्य, व्यवसाय, प्रशासन, संस्कृति एवं अन्य विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता Neil Nitin Mukesh बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उनके आगमन को लेकर प्रतिभागियों और आयोजकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन में देश की कई प्रतिष्ठित हस्तियां मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
शो डायरेक्टर मोनिका के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बिजेन्दर सिंह डी अहलावत करेंगे, जो नमो सेना मोदी एवं अखंड भारतीय राष्ट्रीय सेवा संघ के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट हैं। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विश्वगुरु डॉ. गौरी शंकर जी महाराज उपस्थित रहेंगे, जो अनंत श्री विभूषित श्रीमद पीताम्बरा पशुपति पीठाधीश्वर के रूप में प्रसिद्ध हैं। इसके अतिरिक्त रेलवे मंत्रालय भारत सरकार के चीफ इंजीनियरिंग एवं पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ. आलोक कुमार भार्गव भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगे।
आयोजन की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन समारोह से होगी। इसके पश्चात विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रेरणादायी संबोधन, शपथ ग्रहण, साइटेशन वाचन, मानद उपाधियों का वितरण तथा फोटो सेशन आयोजित किया जाएगा। अंत में सभी आमंत्रित अतिथियों के लिए लंच की विशेष व्यवस्था भी की गई है।
वन एक्स अकादमी की डायरेक्टर मोनिका ने बताया कि यह आयोजन देश की बौद्धिक, रचनात्मक एवं प्रेरणादायी प्रतिभाओं को एक वैश्विक मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी आमंत्रित अतिथियों एवं प्रतिभागियों से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया है। कार्यक्रम के लिए ड्रेस कोड कोट-पैंट-टाई अथवा प्रोफेशनल अटायर निर्धारित किया गया है।
इस आयोजन में वन एक्स प्रॉपर्टी प्रॉपर्टी पार्टनर के रूप में जुड़ा हुआ है, जिसके डायरेक्टर नितिन के अग्रवाल हैं। वहीं हॉस्पिटैलिटी पार्टनर के तौर पर सेवन सीज होटल सहयोग कर रहा है। आयोजकों का मानना है कि यह कार्यक्रम देशभर की प्रेरणादायी प्रतिभाओं को नई पहचान और वैश्विक अवसर प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा।