सौतेली मां और पिता ने की थी बेटे की हत्या:पत्नी से बोला- उसे मार दे, बाकी मैं देख लूंगा; मासूम को 10 मिनट तक टैंक में मरने तक डुबाए रखा  

सौतेली मां और पिता ने की थी बेटे की हत्या:पत्नी से बोला- उसे मार दे, बाकी मैं देख लूंगा; मासूम को 10 मिनट तक टैंक में मरने तक डुबाए रखा  

सौतेली मां और पिता ने की थी बेटे की हत्या:पत्नी से बोला- उसे मार दे, बाकी मैं देख लूंगा; मासूम को 10 मिनट तक टैंक में मरने तक डुबाए रखा  

भरतपुर / डीग – 8 साल का मासूम बार-बार पिता से सौतेली मां के व्यवहार को लेकर शिकायत करता था। इससे दोनों के बीच झगड़ा होता था। सौतेली मां ने पिता के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की। सौतेली मां ने 10 मिनट तक बच्चे को टैंक में मुंह के बल लटकाए रखा जब तक वो मर नहीं गया। इसके बाद टैंक को लॉक कर फरार हो गई। पुलिस ने सौतेली मां को तो पहले ही गिरफ्तार कर लिया था अब पिता को भी गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया है। दोनों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानियां भी बनाई लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे दोनों टूट गए। मामला डीग जिले के सदर थाना इलाके के बरौली चौथ गांव का है।

मामा ने सौतेली मां और पिता के खिलाफ दी थी रिपोर्ट

सीओ आशीष कुमार प्रजापत ने बताया- मथुरा के बछगया निवासी यश के मामा संतोष पुत्र निहाल सिंह ने रिपोर्ट दी थी कि यश के पिता दीवान सिंह और सौतेली मां रमा ने प्लानिंग के तहत उसके भांजे की हत्या कर दी। रिपोर्ट में बताया कि यश की मां की मौत 2016 में हो चुकी है। इसके बाद मामला दर्ज कर एक टीम का गठन किया।

टैंक में डुबोकर हत्या करने के मामले में यश की मां रमा देवी को आगरा के बिचपुरी से 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया था। उसे पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में लिया गया। रिमांड के दौरान रमा ने पति दीवान को भी हत्या में शामिल होना बताया। जिसके बाद पिता दीवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी ने रखी थी दीवान से शर्त

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने जो राज उगला वो चौंका देने वाला था। सौतेली मां रमा की ये दूसरी शादी थी। इससे पहले रमा और दो बहनों की शादी एक ही जगह हुई थी। रमा की अपने पति से नहीं बनती थी। वहां से उसका तलाक साल 2020 में हो गया। पहली शादी से रमा के 5 साल की लड़की भी थी। जो उसके पहले पति के साथ रहती थी। दीवान सवारी गाड़ी चलाता था, इसी दौरान 2021 में दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। दीवान ने उसे बताया कि 2016 में उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसने रमा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। जिस पर रमा ने दो शर्त दीवान के सामने रखी थी। उसने कहा था कि मैं फोन रखूंगी और अपनी बेटी से भी मिलने जाउंगी। इसके बाद दोनों ने 2021 में कोर्ट मैरिज कर ली।

10 मिनट तक मुंह पानी में डुबाए रखा

पूछताछ में सामने आया कि रमा पिछले दिनों फोन ज्यादा इस्तेमाल करती थी। जिसकी शिकायत यश ने अपने पिता दीवान से की थी। इस बात को लेकर दीवान ने रमा के साथ मारपीट की। इसके बाद रमा ने भी यश की शिकायत कर उसे पिता से पिटवाया था। इस दौरान यश के सिर में चोट आई थी।

यश के कारण रोजाना हो रहे झगड़ों से परेशान होकर दोनों ने उसे मारने का प्लान बनाया। दीवान ने रमा से कहा- तू इसको मार दे। बाकि में संभाल लूंगा। प्लानिंग के तहत दीवान गाड़ी लेकर चला गया। यश और रमा घर पर ही थे। रमा ने यश से टैंक से पानी लाने को कहा। यश पानी लाने के लिए गया तो टैंक में पानी कम था।

यश के हाथ पानी नहीं आ रहा था। साजिश के तहत रमा वहां आई और यश को कहा कि मैं तुझे टैंक में उल्टा लटका देती हूं। तू पानी निकाल लाना। रमा ने यश के दोनों पैर पकड़कर टैंक में उल्टा लटका दिया। इस दौरान रमा ने यश का मुंह पानी में डूबो दिया। करीब 10 मिनट तक उसे वैसे ही लटकाए रखा। यश के शरीर से कोई हलचल नहीं होने पर उसने यश को टैंक में पटक दिया। टैंक के ढक्कन लगाने के बाद ताला लगा दिया। इसके बाद रमा मौके से फरार हो गई।

पिता ने रची थी ये कहानी

अगले दिन रविवार 18 फरवरी को सुबह 9 बजे पिता षडयंत्र के तहत पड़ोसी को बुलाकर लाया और बच्चे का शव पानी के टैंक में दिखाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। साथ ही शव को डीग अस्पताल लेकर आए। जहां पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।दीवान ने उस समय पुलिस को बताया था कि शनिवार दोपहर 12 बजे यश ने उसे फोन कर गोवर्धन परिक्रमा में जाने की बात कहीं थी। रात को यश नहीं आया तो हमने सोचा की यश परिक्रमा कर रहा होगा। रात को उसकी दूसरी पत्नी भी घर पर नहीं थी। सुबह उसके बेटे का शव उसे टैंक में मिला। पुलिस अब दोनों से मामले में पूछताछ कर रही है।